Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिले:बातचीत कर अनुभव जाना; 6 युवाओं ने सिल्वर मेडल जीते, 10वें स्थान पर रहा भारत

    9 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में भारत ने 10वां स्थान हासिल किया था। भारत ने 6 सिल्वर मेडल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 मेडल हासिल किए। 2024 में भारत 13वें, अब 10वें स्थान पर है। डिग्री के साथ हुनर भी जरूरी: पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए प्रैक्टिकल स्किल्स उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी अकादमिक डिग्रियां। उन्होंने स्किल ट्रेनिंग संस्थानों को IIT और IIM के बराबर महत्व का बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है, इसलिए युवाओं को लगातार नई स्किल सीखने, अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने और उभरती तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार करने की जरूरत है। पीएम ने प्रतिभागियों से अपने अनुभव और सुझाव सरकार के साथ साझा करने को कहा, ताकि देश की कौशल प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने युवाओं, सरकार और प्रशिक्षण संस्थानों के मिलकर काम करने पर जोर दिया। 6 युवाओं ने जीते सिल्वर मेडल कॉम्पिटिशन में 1,400 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था 22-27 सितंबर 2026 तक हुए इस छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 70 देशों के 1,400 से अधिक युवा प्रतियोगियों ने भाग लिया था। भारत का प्रतिनिधित्व अब तक के सबसे बड़े 70 प्रतियोगियों के दल ने किया, जिन्होंने उभरती टेक्नोलॉजी, प्रोडक्शन, इंजीनियरिंग, क्रिएटीविटी जैसे 63 फील्ड में भाग लिया था। युवाओं के टैलेंट को परखते हैं वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन में वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन 2026 युवाओं के टैलेंट का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन है। इसे आसान भाषा में स्किल्स का ओलिंपिक भी कहा जाता है। इसमें अलग-अलग देशों के युवा अपने टेक्नोलॉजी और बिजनेस स्किल का प्रदर्शन करते हैं। इसमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि किसी काम को कितनी दक्षता और सटीकता से किया जा सकता है, यह परखा जाता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रधानमंत्री 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 21 गोल्ड सहित 85 पदक, कॉमनवेल्थ विजेताओं से भी मिले थे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात PM आवास में होगी। यह जानकारी IOA के सूत्रों ने भास्कर को दी। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं:मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं कर सकते; इंडिया गेट के आसपास 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रहेगा
    Next Article
    JNU ने प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त किया:11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए; मणिपुर हिंसा के दौरान राजनीति में आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment