Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    K Annamalai ने BJP से इस्तीफा देने की कर ली तैयारी, नेतृत्व को धन्यवाद देकर पार्टी को कहेंगे अलविदा!

    8 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है, वह है के अन्नामलाई। दक्षिण भारत में भाजपा का सबसे तेजतर्रार चेहरा माने जाने वाले अन्नामलाई ने अब पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के सामने औपचारिक रूप से अपना निर्णय रख सकते हैं। यह केवल एक इस्तीफा नहीं माना जा रहा, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में आने वाले एक बड़े भूचाल का संकेत भी समझा जा रहा है।पूर्व पुलिस अधिकारी से जननेता बने अन्नामलाई ने पिछले छह वर्षों में जिस तेजी से अपनी राजनीतिक पहचान गढ़ी, वह किसी भी नए नेता के लिए मिसाल कही जा सकती है। भारतीय पुलिस सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले अन्नामलाई ने बहुत कम समय में खुद को भाजपा के सबसे प्रभावशाली दक्षिण भारतीय नेताओं में शामिल कर लिया। उनकी सभाओं में उमड़ती भीड़, धारदार भाषण और संगठन को जमीन पर खड़ा करने की क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दी। यहां तक कि उनके विरोधी भी उनकी ऊर्जा, कार्यशैली और राजनीतिक समझ की खुलकर सराहना करते रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही अपना मन बना लिया था। उनका यह दौरा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करने का प्रयास भी माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा को उन अवसरों और अनुभवों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, जो उन्हें राजनीति में आने के बाद मिले। लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो चुका है कि अन्नामलाई अब सीमित भूमिका में राजनीति करने को तैयार नहीं हैं।दरअसल पिछले कई सप्ताहों से अन्नामलाई के भविष्य को लेकर तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक अटकलों का बाजार गर्म था। कभी नई पार्टी बनाने की चर्चा हुई तो कभी भाजपा में उनकी नाराजगी को लेकर बहस चली। खास बात यह रही कि अन्नामलाई ने कभी इन चर्चाओं का सख्त खंडन नहीं किया। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में यह धारणा मजबूत होती चली गई कि वह किसी बड़े निर्णय की ओर बढ़ रहे हैं।भाजपा के भीतर भी धीरे धीरे चर्चा इस बात पर पहुंच गई कि आखिर अन्नामलाई चाहते क्या हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अन्नामलाई की मांग साफ थी। या तो उन्हें तमिलनाडु में दीर्घकालिक स्वतंत्र नेतृत्व दिया जाए, जहां वह कम से कम सात वर्षों तक अपनी रणनीति के अनुसार संगठन को आगे बढ़ा सकें, या फिर उन्हें अपनी अलग राजनीतिक राह चुनने की छूट दी जाए। यह मांग इसलिए भी अहम हो गई क्योंकि अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय के उदय ने राज्य का पूरा राजनीतिक गणित बदल दिया है।देखा जाये तो अन्नामलाई की सबसे बड़ी ताकत यह रही कि उन्होंने अपनी राजनीति को केवल धार्मिक या वैचारिक सीमाओं में नहीं बांधा। उनके भाषणों में तमिल पहचान, सुशासन, भ्रष्टाचार विरोध, विकास और प्रशासनिक सुधार जैसे मुद्दे प्रमुखता से दिखाई देते रहे। वह भाजपा के भीतर रहकर भी तमिल समाज की भाषा में राजनीति करने की कोशिश करते नजर आए। यही कारण है कि उन्हें पारंपरिक राजनीति से अलग एक आधुनिक और आकांक्षी नेता माना गया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई की राजनीति का मूल आधार विचारधारा से अधिक नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क है। उनके समर्थकों का कहना है कि वह किसी स्थापित ढांचे में सीमित रहने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वह अपने लिए व्यापक राजनीतिक स्थान चाहते हैं। यही बेचैनी अब भाजपा के लिए चुनौती बनती दिखाई दे रही है।देखा जाये तो तमिलनाडु में विजय की लोकप्रियता बढ़ने के बाद यह बहस और तेज हो गई कि यदि अन्नामलाई को पहले से अधिक स्वतंत्रता और महत्व दिया गया होता, तो शायद राज्य में बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक कोई और नहीं बल्कि वही होते। चुनाव से पहले उन्हें जिस तरह सीमित दायरे में रखा गया और गठबंधन की राजनीति में बांधा गया, उससे उनके समर्थकों में असंतोष भी बढ़ा। इसके बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सबसे लोकप्रिय प्रचारकों में अन्नामलाई का नाम शीर्ष पर बना रहा।अब सवाल यह है कि क्या अन्नामलाई नई पार्टी बनाएंगे? राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि तमिलनाडु में पहले से कई क्षेत्रीय दल मौजूद हैं। फिर भी यह सच है कि यदि अन्नामलाई कभी स्वतंत्र राजनीतिक मंच बनाते हैं, तो वह शुरुआत से ही मजबूत चुनौती पेश कर सकते हैं। खासकर पश्चिमी तमिलनाडु और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।आज स्थिति यह है कि कुछ वर्ष पहले तक अन्नामलाई की चुनौती तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा बनाना थी, लेकिन अब परिस्थिति उलट चुकी है। अब चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा जैसी पार्टी भी अन्नामलाई जैसी ऊर्जावान, महत्वाकांक्षी और जनाधार वाले नेता के लिए पर्याप्त राजनीतिक स्थान दे पा रही है। तमिलनाडु की राजनीति के इस मोड़ पर अन्नामलाई केवल एक नेता नहीं, बल्कि परिवर्तन की उस बेचैनी का चेहरा बन चुके हैं जो राज्य की पारंपरिक राजनीति को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु CM Vijay का DMK पर वार: 'परिवारवाद की राजनीति खत्म करेंगे', हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोप नकारे
    Next Article
    Bangladeshi Infiltrators को बाहर निकालने का अभियान तेज, अपने अभियान में तेजी से सफल हो रही Suvendu Adhikari सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment