Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कूड़ा फेंकने पर कमला नगर के 60 दुकानदारों पर कार्रवाई:आगरा नगर निगम ने वसूला हजारों का जुर्माना, स्वच्छता नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम द्वारा लगातार चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियानों के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा कूड़े के निस्तारण के लिए डस्टबिन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। दुकानों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में फेंके जाने से जहां गंदगी फैल रही है, वहीं नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के सख्त निर्देश पर नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को एसएफआई संजीव यादव के नेतृत्व में कमलानगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कमलानगर के ए, बी, सी और डी ब्लॉक सहित मुख्य बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने और डस्टबिन का उपयोग न करने वाले 60 से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनके चालान काटे गए। नगर निगम टीम द्वारा इन दुकानदारों से हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया। दुकानदारों और ग्राहकों को प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे और शहर की छवि भी सकारात्मक हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बाइक सवार युवक की मौत:दो बाइकों की टक्कर में हुआ हादसा, तीन अन्य घायल
    Next Article
    बागपत में स्कूल के बाहर दो छात्रों से मारपीट:परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment