Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से झगड़ा, पति ने की आत्महत्या की कोशिश:रायबरेली के गढ़ी खास गांव का मामला; जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी खास गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद 25 वर्षीय रामदीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामदीन और उसकी पत्नी बिटाना के बीच पिछले कई महीनों से आपसी सामंजस्य न होने के कारण लगातार विवाद और मारपीट होती रही। बीती रात युवक ने बंद कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते फंदा काटकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज जारी जिला अस्पताल इमरजेंसी के ईएमओ रोशन पटेल ने बताया कि रामदीन की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज फिजिशियन की देखरेख में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हैंगिंग से संबंधित पाया गया है। घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन अभी भी सदमे में हैं, और पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद के कारणों और घटना के पीछे क्या कारक थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दुल्हन की मौत:आशिक और होने वाले पति समेत 9 पर केस, दहेज मांगने का आरोप
    Next Article
    लखनऊ की कॉलोनी में 6 चोरों ने रेकी की, CCTV:रात 2:45 बजे घरों को गेट से झांकते रहे, भौंकते कुत्तों पर चलाया ढेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment