Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में आज नेपाल vs इटली:दोनों पहली जीत की तलाश में, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार होगा सामना

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मैच नेपाल और इटली के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों ही टीमों को अपने-अपने शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में यह मैच उनके लिए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने का अहम मौका होगा। नेपाल ने 12 साल पहले 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान को हराकर दो जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद से टीम को वर्ल्ड कप में जीत नसीब नहीं हुई है। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका होगा जब नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। 8 फरवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल ने शानदार प्रदर्शन किया था। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम महज 4 रन से चूक गई। वहीं, इटली को अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। नेपाल का मिडिल ऑर्डर मजबूत नेपाल के पास इस समय संतुलित बल्लेबाजी क्रम है। ओपनर कुशल भुर्तेल आक्रामक शुरुआत देने में माहिर हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और आरिफ शेख टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पिछले मैच में लोकेश बाम ने जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पावर हिटिंग दिखाई थी। रोहित पौडेल और लोकेश बाम दोनों ने 39-39 रन बनाए थे। कुशल भुर्तेल 2024 के बाद से नेपाल के टॉप रन-स्कोरर हैं। उन्होंने 25 मैचों में 128.02 की स्ट्राइक रेट से 731 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में संदीप लामिछाने शानदार फॉर्म में हैं। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से 15 मैचों में 5.41 की इकोनॉमी से 30 विकेट ले चुके हैं। इटली के कप्तान चोटिल, बल्लेबाजी भी फेल टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही इटली की शुरुआत निराशाजनक रही। स्कॉटलैंड के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बिखर गई। 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जबकि 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। बेन मेनेंटी की फिफ्टी और हैरी मेनेंटी की छोटी पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से हैरी मेनेंटी इटली के टॉप रन-स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 106.89 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। साथ ही गेंदबाजी में 8.22 की इकोनॉमी से 8 विकेट भी लिए हैं। वानखेड़े में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी फायदेमंद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी और आउटफील्ड तेज है। शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और आसान हो जाती है। इस मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है। मौसम का हाल गुरुवार को मुंबई में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उमस ज्यादा होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम हो सकती है, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगी। पॉसिबल प्लेइंग-XI नेपाल: आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, ललित राजबंशी। इटली: जस्टिन (JJ) स्मट्स, एंथोनी मोस्का, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मेनेंटी, बेन मेनेंटी, ग्रांट स्टुअर्ट, अली हसन, थॉमस द्राका, क्रिशन कालुगामगे, जस्पीत सिंह, जीपी मीडे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajpal Yadav Wife: 'इंडस्ट्री ने हमारा हाथ...', राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद पत्नी राधा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
    Next Article
    IND vs NAM से पहले विवाद:नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment