Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों ने जाम लगाया:डाले की टक्कर से बेटा गंभीर घायल, डाला लेकर चालक फरार

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उत्तरधौना गांव के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां खेत की ओर जा रही मां-बेटे को तेज रफ्तार डाले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डाला लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तरधौना गांव निवासी शांति देवी (70) पत्नी सोहन लाल अपने पुत्र बाबूलाल (45) के साथ खेत जा रही थीं। जैसे ही दोनों गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे डाले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शांति देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाबूलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए। चालक द्वारा मौके से फरार होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक मिश्रिख हरदोई यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली मिश्रिख प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि डाले और उसके चालक की पहचान की जा सके। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्र बिज्जू का ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल:सुल्तानपुर में वन विभाग ने जानवर को पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    Next Article
    बांदा में ई-रिक्शा-ट्रैक्टर टक्कर में एक की मौत:दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, इलाज शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment