Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोच्चि में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का मार्च:जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन; प्रकाश राज ने लगाए 'हम लेकर रहेंगे आजादी' के नारे

    16 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को कोच्चि में वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन मार्च मरीन ड्राइव से शुरू हुआ। यह मार्च राजेंद्र मैदान पहुंचेगा, जहां जनसभा होगी। इस कार्यक्रम का नाम ‘जंतर मंतर एट कोच्चि’ रखा गया है। CJP कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पार्टी की राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत प्रभारी विजय रेड्डी मल्लांगी भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। अभिजीत और प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था कोच्चि सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि CJP कार्यकर्ताओं ने हाल में कोच्चि सिटी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की थी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मार्च शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है। फिर भी किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली में CJP नेताओं पर कार्रवाई पिछले महीने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। वे जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर अधिसूचित सूची से हटा दिया था। इसके बाद वहां प्रवेश करने पर दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में पार्टी की ओर से घोषित तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया था। CJP नेताओं से हाल में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी पूछताछ की थी। यह पूछताछ राष्ट्रीय राजधानी में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वायुसेना का गजराज 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा:दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस, लद्दाख की यह जगह चीन सीमा से 23km दूर
    Next Article
    दिल्ली में AQI 380, 5वीं तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई:MP में ठंड बढ़ी, तापमान 12°C; राजस्थान के अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment