Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में AQI 380, 5वीं तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई:MP में ठंड बढ़ी, तापमान 12°C; राजस्थान के अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए

    17 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता हा रहा है। शनिवार को इंडिया गेट के आसपास AQI 380 दर्ज किया गया। हवा की क्वालिटी खराब होने के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी। मध्य प्रदेश में दिवाली के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहडोल व दमोह में तापमान 12.2 डिग्री और भोपाल-पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 4 दिन में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आएगी। दिल्ली की तरह राजस्थान में भी हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम की खबरें… हिमाचल: 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 11 और 12 को बारिश-बर्फबारी के आसार; 2 से 3°C तक गिरेगा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद 10 नवंबर से मौसम बदलेगा मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों की घाटियों में छा सकता है कोहरा, मैदानों में महसूस होगी गर्मी; 24 घंटे में नई टिहरी सबसे ठंडा नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढे़ं… यूपी: ठंड बढ़ी, अलीगढ़ की रात सबसे ठंडी, पारा गिरकर 18.6°C पहुंचा, दिवाली से पहले 4 जिलों की हवा सांस लेने लायक नहीं यूपी में दिवाली से पहले ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अलीगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 18.6°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध-दिन में धूप; बिहार का तापमान 30-31 डिग्री, बारिश के आसार नहीं, एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं बिहार में आज मौसम का मिजाज सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम में अब दिन और रात का अंतर साफ महसूस होने लगा है। सुबह घरों से निकलने वालों को हल्की धुंध का सामना करना पड़ सकता है, जबकि सूरज चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश नहीं, इंदौर सबसे ठंडा, तापमान 12°C पहुंचा मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री लुढ़केगा। ऐसे में कई शहरों में यह 10-11 डिग्री पर आ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: नवंबर में भी तापमान 38 डिग्री, अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए, जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी दिन में हल्की गर्मी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में बीते एक सप्ताह में गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: पंचगांव देश में सबसे अधिक प्रदूषित, टॉप-10 पॉल्यूटिड शहरों में प्रदेश के 5, NCR में ग्रैप-3 लागू हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम जिले के पंचगांव में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 426 दर्ज किया गया। ये देश के 280 निगरानी वाले शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोच्चि में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का मार्च:जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन; प्रकाश राज ने लगाए 'हम लेकर रहेंगे आजादी' के नारे
    Next Article
    अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही; 5 महीने में तीसरी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment