Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग जा रहे प्रतियोगी छात्र को बस ने कुचला:प्रयागराज में सिर पर चढ़ा बस का पहिया, घरवालों ने प्रयागराज कानपुर हाईवे जाम किया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पूरामुफ्ती थाने के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूल बस ने 19 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पूरामुफ्ती थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। संदीपन घाट का रहने वाला युवक की पहचान संदीपन घाट थाना कौशांबी के गौसपुर गांव निवासी पवन कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह दोपहर करीब 1 बजे साइकिल से कोचिंग जा रहा था। पूरामुफ्ती थाने से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने उसे चपेट में ले लिया। बस ने पहले टक्कर मारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने पहले उसकी साइकिल में टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद बस उसे रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पूरामुफ्ती थाने के सामने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और थाने के सामने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई थी। यूजीसी नेट की कर रहा था तैयारी मृतक के पिता गया प्रसाद पटेल टेलर हैं। छात्र 6 भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। परिवार वालों ने बताया कि वह यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा था। वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था। जाम के चलते प्रयागराज कानपुर हाईवे पर 1 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में होली-रमजान पर सुरक्षा रणनीति तैयार:पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक, गश्त बढ़ाने-सीसीटीवी लगाने पर जोर
    Next Article
    लखनऊ एमिटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय 'एमिफोरिया' शुरू:रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव; 70 से अधिक होंगी प्रतियोगिताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment