Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग न जाने पर मां ने डांटा, छात्रा का सुसाइड:रेलवे टेक्नीशियन की बेटी कमरे में अचेत मिली, पास में लिक्विड की शीशी पड़ी थी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कोचिंग न जाने पर मां की फटकार से आहत होकर बच्ची ने मच्छर मारने वाला लिक्विड पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले निजी अस्पताल और फिर हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रेल बाजार थाना क्षेत्र की लोको कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र शुक्ला रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन हैं। परिवार में पत्नी सहल शुक्ला, बेटी आर्या (14) और बेटा शाश्वत हैं। पिता के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे आर्या को कोचिंग जाना था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद अचेत मिली, पास में लिक्विड की शीशी काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां उसे बुलाने पहुंचीं। दरवाजा खोलने पर छात्रा बेड पर अचेत अवस्था में मिली। पास में एक खाली लिक्विड की शीशी पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट रेफर किया गया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक खाली लिक्विड की बोतल मिली है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि मां की फटकार के बाद बच्ची ने यह कदम उठाया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञ क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, किशोरावस्था में बच्चों की भावनाएं बेहद संवेदनशील होती हैं। ऐसे में डांट-फटकार के बजाय संवाद और समझदारी से बात करना जरूरी है, ताकि बच्चे मानसिक दबाव में कोई गलत कदम न उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत:फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने लगाया जाम, विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    बेटी की शादी से 11 दिन पहले पिता की हत्या:सुल्तानपुर में घर के बरामदे में सोते समय सिर में मारी गोली; पैरालिसिस से पीड़ित थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment