Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग, कानपुर स्टारलेट और एसएस क्लब की जीत:अनुज सिंह ने जड़ा नाबाद 62 रन, विकास सिंह 4 विकेट झटके

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इन मैचों में कानपुर स्टारलेट और एस.एस. क्लब ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में गोल्डन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाए। टीम की ओर से राज सिंह ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। कानपुर स्टारलेट की ओर से गेंदबाजी में विकास सिंह ने 20 रन देकर 4 विकेट लिए। गुरविंदर सिंह ने 10 रन देकर 2 विकेट और रजल श्रीवास्तव ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर स्टारलेट ने 7.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। अनुज सिंह ने नाबाद 62 रन बनाए, जबकि विवेक बंसल ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक और सौम्या को 1-1 विकेट मिला। दूसरे मुकाबले में एस.एस. क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट पर 300 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अरुण राय ने 77, दिव्यांश सिंह ने 66, सत्यम यादव ने 61 और आशुतोष गौतम ने नाबाद 59 रन बनाए। राइडर्स क्लब की ओर से आदित्य शुक्ला और अर्पित सिंह को 1-1 विकेट मिला। जवाब में राइडर्स क्लब की टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 294 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शाश्वत बन्दोह ने 96, लविश श्रीवास्तव ने 79 और सचिन ने नाबाद 39 रन बनाए। एस.एस. क्लब की ओर से अमन सिंह ने 3 विकेट और नीरज पाल ने 2 विकेट लिए। एस.एस. क्लब ने यह मुकाबला 6 रन से जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व पार्षद के परफ्यूम वर्कशॉप में भीषण आग:प्रयागराज में लाखों का माल जला, तीन फीट ऊंची लपटें उठने से दहले लोग
    Next Article
    मेरठ सीसीएसयू के हॉस्टल में निकला सांप:छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment