Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व पार्षद के परफ्यूम वर्कशॉप में भीषण आग:प्रयागराज में लाखों का माल जला, तीन फीट ऊंची लपटें उठने से दहले लोग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मीरापुर में सोमवार शाम एक परफ्यूम वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। यह वर्कशॉप एक मकान में संचालित हो रहा था जहां से तीन फीट ऊंची लपटें उठते देख लोग दहल उठे। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। हालांकि तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पूर्व पार्षद का मकान यह मकान पूर्व पार्षद संजय गुप्ता का बताया जा रहा है। संजय चौक में कोतवाली के सामने परफ्यूम, इत्र की दुकान चलाते हैं। मीरापुर में प्रणामी मंदिर के पास मकान में वह कारखाना चलाते हैं। परफ्यूम, इत्र आदि यहीं पर बनाए जाते हैं और फिर यहां से इन्हें दुकान पर पहुंचाया जाता है। अचानक भड़की आग रोज की तरह सोमवार शाम भी यहां काम चल रहा था। शाम पांच बजे के करीब अचानक आग लग गई। तीन तल वाले इस मकान में आग पहले ग्राउंड फ्लोर में लगी और देखते ही देखते फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर तक फैल गई। वर्कशॉप में केमिकल होने के चलते आग कुछ ही देर में फैल गई और विकराल रूप धर लिया। यह देख भीतर काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में आग से तीन फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। यह नजारा देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। लगातार दो घंटे की मशक्कत जानकारी पर मौके पर अतरसुइया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव आ गए और स्थानीय लोगों संग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायरब्रिगेड भी आ गई और फिर फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे तक लगातार आग पर पानी की बौछारें फेंकी गई। मौके पर दूसरा फायर टेंडर भी बुलाना पड़ा और तब जाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अफसरों ने आशंका जताई कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आवासीय इलाके में कैसे चल रहा गोदाम? इस घटना के बाद सवाल भी उठ रहे हैं। एक सवाल यह है कि जिस जगह यह घटना हुई, वह इलाका पूरी तरह से आवासीय है। आवासीय इलाके में वर्कशॉप चलाना, जिसमें भारी मात्रा में केमिकल व अन्य ज्वलनशील पदार्थों को स्टोर किया जाता है, आसपास रहने वालों के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है। फायर स्टेशन ऑफिसर सिविल लाइंस राजेश चौरसिया ने बताया कि अब तक इसकी जानकारी नहीं थी। इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ढाबे के बाहर तीन लोगों की पिटाई:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग, कानपुर स्टारलेट और एसएस क्लब की जीत:अनुज सिंह ने जड़ा नाबाद 62 रन, विकास सिंह 4 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment