Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई का हाईस्कूल रिजल्ट घोषित, 97.65% बच्चे पास:बुलंदशहर में छात्राएं, छात्रों से आगे निकलीं, 98 प्रतिशत लड़कियां सफल

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में इस वर्ष कुल 97.65 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 9,386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 220 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिसके बाद कुल 9,166 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 3,890 छात्राएं और 5,276 छात्र शामिल थे। इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट दिखाई दिया। जिले में 98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जबकि छात्रों का सफलता प्रतिशत 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड ने दोपहर में अचानक पोर्टल पर परिणाम अपलोड किया, जिससे परीक्षार्थियों में रिजल्ट देखने की होड़ मच गई। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। नगर के डीपीएस, रेनेसा स्कूल, आजाद पब्लिक स्कूल, सेंट मोमीना स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल और सेक्रेड हार्ट्स बालिका स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला नोडल अधिकारी एवं रेनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि जिले का कुल परिणाम 97.57 प्रतिशत रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद से हॉस्टल तक गूंजी आधी आबादी की आवाज:'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर छात्राओं ने भरी हुंकार, व्हाइटबोर्ड पर उकेरे सशक्तिकरण के नारे
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में चार टीमों ने दर्ज की जीत:डायमंड, फ्रेंड्स यूनियन, अमर और तरुण क्लब ने जीते अपने मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment