Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्दन क्लब ने 4 विकेट से जीता मैच:केडीएमए लीग में गेंदबाजों के दम पर काउंटी क्लब को हराया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग का एक रोमांचक मैच शुक्रवार को सप्रू मैदान में खेला गया। इस 40-40 ओवर के मुकाबले में सर्दन क्लब ने काउंटी क्लब को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काउंटी क्लब की टीम 36.1 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। काउंटी क्लब की ओर से वंशुल सिंह ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि रिषभ उत्तम ने 38 रनों का योगदान दिया। सर्दन क्लब के गेंदबाजों में आदर्श त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं कृष्णा बाली ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्दन क्लब की टीम ने 37.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शुभदीप आनंद ने नाबाद 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सात्विक गौतम ने 38 रन बनाए। काउंटी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेद प्रकाश ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। सर्दन क्लब ने यह मैच 4 विकेट से जीतकर लीग में अपनी स्थिति मजबूत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के फाइन आर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज:भारतीय कला की निरंतरता और वैश्विक पहचान पर मंथन
    Next Article
    केडीएमए ने सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 खिताब जीता:रोमांचक फाइनल में एक विकेट से जीत, अंकुर पंवर मैन ऑफ द मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment