Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंगना रनोट ने कहा- विपक्ष के पैंतरे काम नहीं आएंगे:बोलीं- जनता मोदी-योगी के साथ; प्रयागराज बड़े शहर के रूप में उभर रहा

    7 hours ago

    1

    0

    मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने बुधवार को प्रयागराज में राहुल गांधी और विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ अभियान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- इस तरह के राजनीतिक पैंतरे काम आने वाले नहीं हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। विपक्ष के नेता सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरे कर सकते हैं, वास्तविक संसद में उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। कंगना रनोट प्रयागराज में एक स्टोर की ओपनिंग करने पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शहर के विकास और यहां बड़े ब्रांड्स के पहुंचने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज पवित्र और पावन धरती है। यहां स्टोर की ओपनिंग का भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह अच्छी लॉन्चिंग रही। प्रयागराज एक बड़े शहर के रूप में उभर रहा उन्होंने कहा कि प्रयागराज जैसे शहर में अब ऐसे बड़े-बड़े और हाई-प्रोफाइल ब्रांड्स आ रहे हैं, जिनकी पहचान पूरे विश्व में है। यह इस बात का संकेत है कि प्रयागराज एक बड़े शहर के रूप में उभर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से भी प्रयागराज का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देशी और विदेशी पर्यटकों के आने से शहर में बड़े ब्रांड्स और कारोबार के लिए नए अवसर बन रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर राहुल गांधी को घेरा पत्रकारों ने जब उनसे प्रयागराज में निकाली गई भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा और राहुल गांधी की ओर से लोकतंत्र बचाने की बात को लेकर सवाल किया तो कंगना ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये सब पैंतरे चलने वाले नहीं हैं। जनता मोदी और योगी के साथ खड़ी है। विपक्ष के नेता मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरे कर सकते हैं, वास्तविक संसद में उनके सपने पूरे नहीं होने वाले हैं। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के सामने दंडवत, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या ये शादी का इशारा? बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर में कंगना रामलला की प्रतिमा को अपलक निहारती रहीं। इस दौरान कंगना ने जल्द शादी करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा, “अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।” कंगना तीसरी बार अयोध्या पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी मांगकर युवक पर तमंचे से हमला, 5 गिरफ्तार:लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की सुपारी, एक साल पहले हुआ था विवाद
    Next Article
    बकरी छत पर जाने को लेकर मारपीट:महराजगंज के सिसवा बाजार में युवक के सिर में चोट आई; जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment