Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस बोली-आईआईटी डायरेक्टर्स को विदेश में RSS संवाद की जिम्मेदारी:पूर्व छात्रों को कार्यक्रम में लाएं; 3 देशों के दौरे पर जाएंगे RSS चीफ

    5 hours ago

    1

    0

    RSS प्रमुख मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद करेंगे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दावा किया है कि कई IIT डायरेक्टर्स से अपने पूर्व छात्रों से संपर्क करने को कहा गया है, ताकि वे अमेरिका में भागवत से मुलाकात कर सकें। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह दौरा प्रवासी भारतीयों से जुड़े स्थानीय संगठनों और संस्थाओं के निमंत्रण पर आयोजित किया जा रहा है। दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा आरएसएस ने कहा है कि भागवत का यह दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पहले बताया था कि भागवत 25 अगस्त से इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। उन्हें विदेशों में मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े संगठनों और संस्थाओं ने आमंत्रित किया है। भागवत का यह विदेश दौरा आरएसएस के शताब्दी समारोह के बीच हो रहा है। इस दौरान भारतीय संस्कृति, समाज और आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर समुदाय के लोगों के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त इससे पहले भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था। उन्होंने कहा था कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ। उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही थी। प्रोग्राम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे:वे केवल अपने बारे में न सोचें; अगली पीढ़ियों का भी ध्यान रखें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश, घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा; हिमाचल-उत्तराखंड में 6 मौतें, ब्रिज नदी में समाया
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:ईवी, सीएनजी-हाइड्रोजन गाड़ियो का 5 साल ज्यादा चलाने का प्रस्ताव, ऑपरेटर अब एक साथ 5 साल का ऑथराइजेशन ले सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment