Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने देहदान का संकल्प लिया:मरणोपरांत शरीर चिकित्सा शिक्षा के लिए दान करेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने मरणोपरांत अपना पूर्ण पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य के लिए दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस संबंध में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू‌, अलीगढ़ को अपना औपचारिक इच्छापत्र भेजा है। उपाध्याय ने अपने इच्छापत्र में स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह निर्णय पूरी तरह स्वस्थ मस्तिष्क और स्वेच्छा से, अपने परिवार की सहमति के साथ लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका यह देहदान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल पद और सत्ता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना ही इसकी वास्तविक पहचान है। उपाध्याय के अनुसार, "जब तक जीवन है, तब तक समाज की सेवा और मृत्यु के बाद भी मानवता के काम आना ही मेरा उद्देश्य है।" जिलाध्यक्ष के निर्णय की सराहना विवेक उपाध्याय ने समाज के सभी वर्गों से देहदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस दिशा में आगे आएं और चिकित्सा शिक्षा एवं मानव सेवा में योगदान दें। उनके इस निर्णय को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है। इसे एक प्रेरणादायक और जनहितकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्ल्स हॉस्टल की 210 छात्राओं के लिए 4 टॉयलेट:लाइन में लगना पड़ रहा, गंदे पानी की सप्लाई से छात्राएं हो रहीं बीमार
    Next Article
    मनरेगा मजदूरों, संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान पर प्रदर्शन:कांग्रेस ने की नारेबाजी, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment