Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा मुद्दे पर कलेक्ट्रेट घेरा:लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    7 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में कांग्रेस ने मनरेगा मुद्दे पर कलेक्ट्रेट घेरा। जिला एवं शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबा रही है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है, जिससे मजदूरों के हितों की अनदेखी हो रही है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीबों के जीवनयापन का आधार है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि सरकार की नीतियों के कारण मजदूर वर्ग का भविष्य संकट में है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। जनक कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा है और इसे दबाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक राजनीतिक हलचल बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारादरी में टैंकर की टक्कर से महिला की मौत:चालक फरार, नौकरी की तलाश में निकली थी महिला
    Next Article
    रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा उदयपुर में कर सकते शादी:एकलिंगजी की वादियों के बीच लेंगे सात फेंरे; हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment