Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने पूछा- SIR का आदेश किसने दिया:सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल दाखिल किए, मांग- CEC और दोनों चुनाव आयुक्त अलग-अलग जवाब दें

    3 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी संभाल रहे डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के पास अगर रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी नहीं है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी अलग-अलग हलफनामा दाखिल कर जवाब दें। कांग्रेस ने 48 सवालों की सूची भी दी है। इसमें पूछा गया है कि SIR के दौरान चुनाव आयोग ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन फैसलों को मंजूरी दी और किन पर आपत्ति जताई। विपक्ष ने 12 अक्टूबर को भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी 11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। सीजेआई ने मना कर दिया था। विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को दिल्ली की बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR को लेकर याचिका भी दायर की थी। 13 अक्टूबर को पहली सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस जारी इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई 15 अक्टूबर को सुनवाई की। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया। 26 अक्टूबर को दूसरी सुनवाई, चुनाव आयोग ने हलफनामा दाखिल किया दूसरी सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया। आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे, किसी ने अकेले फैसला नहीं किया। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग की फाइलों में लिखी टिप्पणियों और आपसी बातचीत का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि फैसले सभी की सहमति से लिए गए थे या नहीं। कोर्ट ने कहा कि वह चुनाव आयोग के कामकाज और फैसलों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगा। साथ ही, विपक्षी नेताओं को आयोग के जवाब पर अपनी बात रखने के लिए 10 दिन का समय दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई कल यानी 17 नवंबर तय की है। इस सुनवाई में विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग के हलफनामे पर अपना जवाब देना है। पहली याचिका में 12 विपक्षी पार्टी के 13 नेता थे --------------------- यह खबर भी पढ़ें… पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च:SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई, राहुल ने आज विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया राहुल, प्रियंका, खड़गे के साथ अन्य विपक्षी सांसद सोमवार शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंचे। पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। उन्हें 500 मीटर पहले रोक दिया गया था। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर:एक का शव बरामद; 5 दिन पहले कुलगाम में जवानों पर 30 राउंड फायर किए थे
    Next Article
    किताब की लॉन्चिंग में सोनिया भावुक, प्रियंका ने गले लगाया:कहा- ‘बिलॉन्गिंग’ दूसरे देश से आकर यहां से जुड़ने के लिए की गई कड़ी मेहनत का नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment