Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता को 41 घंटे थाने में बैठाया:हरदोई में मोबाइल भी छीना, आयोग से जांच की मांग

    22 hours ago

    1

    0

    हरदोई में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पंचायत चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश वर्मा ने पुलिस पर उन्हें 41 घंटे तक अवैध हिरासत में रखने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वर्मा ने बताया कि उन्हें 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे कोतवाली देहात पुलिस पूछताछ के बहाने थाने ले गई। आरोप है कि बिना किसी नोटिस या अपराध के उन्हें 17 फरवरी की शाम 5 बजे तक थाने में बैठाया गया। इस दौरान उनका मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिया और उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस दौरान देहात कोतवाल हरीनाथ, मुंशी रत्नेश, कुलदीप और सिपाही मनोज सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका आरोप है कि विधानसभा घेराव के कार्यक्रम के चलते उन्हें 'हाउस अरेस्ट' के बजाय अवैध तरीके से थाने में रखा गया। आयोग और उच्चाधिकारियों से जांच की मांग पीड़ित नेता ने इस मामले की प्रतिलिपि राहुल गांधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग को भी पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। दंडात्मक कार्रवाई की उम्मीद वर्मा ने स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अवैध 'इश्का क्लीनिक' पर छापा:गर्भवती महिलाओं की होती थी अवैध जांच और प्रसव, एसडीएम ने कराया बंद
    Next Article
    हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार:हाथरस में हुई थी युवक की हत्या, लाठी, सरिया और तमंचे से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment