Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार:हाथरस में हुई थी युवक की हत्या, लाठी, सरिया और तमंचे से हमला

    20 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने एक हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुवार को ग्राम दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज ढलान, सासनी रोड से की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शिब्बू और गोविंद के रूप में हुई है। यह मामला संजय उर्फ संजू की मौत से संबंधित है। संजय के पिता धर्मेंद्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी अखईपुर ने 2 फरवरी को हाथरस जंक्शन थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 2 फरवरी की शाम 6:45 बजे उनका बेटा संजय गांव में भूपेंद्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। सरिया और तमंचे से हमला रास्ते में सौरव के घर के सामने गांव के ही कुछ अभियुक्तों ने लाठी, सरिया और तमंचे से हमला किया। इस हमले में संजय के शरीर और सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया था। घायल संजय को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान संजय की मृत्यु हो गई। हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले 5 फरवरी को दो आरोपियों को और 10 फरवरी को एक आरोपी सोमदत्त उर्फ राजू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। दो सरिया भी बरामद किए आज हुई गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो सरिया भी बरामद किए गए हैं। हाथरस जंक्शन पुलिस गिरफ्तारियों और बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम उर्फ शिब्बू पुत्र सोमदत्त उर्फ राजू पुत्र पूरनचन्द्र, निवासी गांव अखईपुर, थाना हाथरस जंक्शन और गोविंद पुत्र पूरनचन्द्र, निवासी गांव अखईपुर, थाना हाथरस जंक्शन शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता को 41 घंटे थाने में बैठाया:हरदोई में मोबाइल भी छीना, आयोग से जांच की मांग
    Next Article
    बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ने गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी, कहा- 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment