Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों ने नाले में पाइप लगाकर सिलेंडर से जोड़ा:लखनऊ में चाय बनाई, बोले- पीएम मोदी के फॉर्मूले पर ऐसा किया, पूरा नाला सूख गया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेसियों ने नाले में पाइप लगाकर सिलेंडर से जोड़ा। फिर इससे चाय बनाकर पी। बताया कि पीएम मोदी के फॉर्मूले पर ऐसा किया। यह फॉर्मूला फेल रहा। पूरा नाला सूख गया लेकिन गैस एक सिलेंडर भी नहीं भर पाई। यह प्रदर्शन कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के सदस्यों ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया। मुख्यालय के बाहर चाय की दुकान लगाई। दावा किया कि यह चाय LPG की कमी के चलते नाले के गैस से बनाई गई है। 2 तस्वीरें देखिए- तंज कसा- साइंटिस्ट रहे पीएम का तरीका अपनाया NSUI के सदस्य अखिलेश यादव ने कहा- मौजूदा समय में देशभर में गैस की भारी किल्लत है। इस समस्या को लेकर हम बेहद चिंतित थे। हम लोग इस गैस के संकट को खत्म करना चाहते थे, तभी हमने कभी साइंटिस्ट रहे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भाषण सुना। वह बता रहे थे कि लोग किस प्रकार नाले से गैस बना सकते हैं। पीएम ने जो फार्मूला दिया था नाले से गैस बनाने का उसी को हमने अप्लाई करके नाले की गैस पर चाय बनाने की कोशिश की। हम जिस जगह खड़े हैं, यह नाला पूरा भरा हुआ था। इससे एक ही सिलेंडर गैस बन पाई। इससे बहुत कम चाय बनी और यह गैस भी टिकाऊ नहीं है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री का गैस वाला फार्मूला फेल हो गया। ‘एक सिलेंडर भरने में पूरा नाला सूख गया’ अखिलेश ने कहा- हम साइंटिस्ट प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि हमें दूसरा फार्मूला दिया जाए ताकि हम अच्छी गैस बन सकें। एक सिलेंडर में ही यह नाला सूख हो गया। इसकी कैपेसिटी कम होने की वजह से बहुत परेशानी हो रही है। हम चाहते हैं कि साइंटिस्ट प्रधानमंत्री दोबारा रिपोर्ट जारी करके बताएं कि कैसे इसकी कैपेसिटी को बढ़ाया जाए। गलत नीतियों की वजह से इतनी बड़ी समस्या है। सबसे ज्यादा हमारा छात्र परेशान हैं। हॉस्टल और मेस में ठीक से भोजन नहीं मिल रहा है। मजदूर दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को पेटभर खाना भी नहीं खा सकता। जो पूड़ी ₹20 में मिलती थी, आज 40 रुपए में हो गई है। गैस की वजह से छोटी दुकान और टपरी बंद हो रही हैं। कामगार गांव लौट रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संतकबीर नगर में डीसीएम-कार की टक्कर, कुशीनगर के 2 पत्रकारों की मौत, लखनऊ से लौट रहे थे
    Next Article
    कानपुर में गैस किल्लत की 600 शिकायतें:DSO राकेश कुमार बोले- 50% का समाधान किया, अब 4 दिन में होगी होम डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment