Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस किल्लत की 600 शिकायतें:DSO राकेश कुमार बोले- 50% का समाधान किया, अब 4 दिन में होगी होम डिलीवरी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में पिछले कुछ दिनों से गहराए गैस संकट के बीच जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है, ताकि अस्पतालों और छात्र-छात्राओं की मेस में भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों की मेस और अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, मेस और एनजीओ के लिए अलग फॉर्मेट राकेश कुमार के अनुसार मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी मेस, मिड-डे मील (एमडीएम) और एनजीओ जैसी संस्थाओं के लिए एक विशेष प्रारूप तैयार किया गया है। इन संस्थाओं से उनकी आवश्यकता का विवरण लेकर सीधे कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है, जहां गैस की कमी के कारण अस्पताल या छात्र मेस में भोजन न बन पाया हो। कंट्रोल रूम में अब तक 600 शिकायतें दर्ज गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं की सहायता के लिए पूर्ति विभाग ने लैंडलाइन और व्हाट्सएप नंबर के जरिए कंट्रोल रूम शुरू किया है। यहां अब तक करीब 600 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। ऑनलाइन बुकिंग की समस्या काफी हद तक दूर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें इंडियन ऑयल की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर आ रही थीं। इस समस्या को काफी हद तक दूर कर लिया गया है और अब बुकिंग के बाद 3 से 4 दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई जा रही है। एजेंसी संचालकों की मनमानी पर सख्ती शहर में कई जगह से यह शिकायतें भी मिली हैं कि कुछ गैस एजेंसी संचालक शटर गिराकर भाग जा रहे हैं या उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्ति निरीक्षक और एआरओ लगातार फील्ड में रहकर एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तेल कंपनियों के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा घरेलू सिलेंडर विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। यह नीति का मामला है और तेल कंपनियां नई नियमावली के आधार पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करेंगी। बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने कहा, “बुजुर्गों और असहाय लोगों की शिकायतों को हम बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। कानपुर नगर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हमारी टीमें लगातार फील्ड में हैं, ताकि किसी को भी रसोई चलाने में दिक्कत न आए।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने नाले में पाइप लगाकर सिलेंडर से जोड़ा:लखनऊ में चाय बनाई, बोले- पीएम मोदी के फॉर्मूले पर ऐसा किया, पूरा नाला सूख गया
    Next Article
    हापुड़ में 19 मार्च से शुरू होंगे बसंत नवरात्र:गुरुवार को होगी घटस्थापना, इस बार डोली में सवार होकर आएंगी माता दुर्गा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment