Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजरीवाल-सिसौदिया के बरी होने पर मिर्जापुर में जश्न:AAP कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई, बांटी मिठाई

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद मिर्जापुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। निर्णय की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान समर्थकों ने इसे सत्य और ईमानदारी की जीत बताया। आप नेता सुनील पांडेय ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और संघर्ष की जीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लंबे समय से लगाए जा रहे आरोप अंततः न्यायालय में टिक नहीं सके। रमाशंकर साहू ने बताया कि न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि कथित आरोपों के समर्थन में कोई सक्षम साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केवल जुबानी आरोप लगाने या बार-बार झूठ बोलने से कोई बात सत्य सिद्ध नहीं हो सकती। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने न्यायपालिका के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था और आगे भी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस ने अवैध गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा:चेकिंग के दौरान नकदी और बाइक बरामद, केस दर्ज
    Next Article
    मैनपुरी में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी का तरीका बताया:एक्सपर्ट बोले- ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment