Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी का तरीका बताया:एक्सपर्ट बोले- ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

    2 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (CDTP) योजना के तहत असरगढ़ी स्थित नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में एक तकनीकी सहायता एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क तकनीकी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, प्लंबिंग, टीवी-एलसीडी रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन, ऑफिस मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसे पाठ्यक्रमों से जुड़े प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने अपनी सेवाएं दीं। ग्रामीणों के खराब टीवी और अन्य उपकरणों की मौके पर ही मुफ्त मरम्मत की गई। स्वास्थ्य शिविर में नर्सिंग और फिजियोथेरेपी से संबंधित परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पहल का लाभ उठाया और विभिन्न सेवाओं का फायदा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और पूर्व तहसीलदार अहिवरन सिंह थे। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं मुख्य परियोजना अधिकारी इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देना और आमजन को तकनीकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। परियोजना अधिकारी इंजीनियर भूपेन्द्र रतन और कार्यक्रम संयोजक रोहित शाक्य सहित पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, नेडा, पॉलिटेक्निक चलो अभियान, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि ग्रामीणों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल-सिसौदिया के बरी होने पर मिर्जापुर में जश्न:AAP कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई, बांटी मिठाई
    Next Article
    देवरिया में भीषण सड़क हादसा, इंजीनियर की मौत:अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, चार दोस्त गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment