Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉकरोच आंदोलन, PAK लिंक बताने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए:आतंकी साजिश कहे जाने पर BJP ने बनाया था मुद्दा; नई पोस्टिंग नहीं दी

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और आतंकी साजिश को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पंजाब सरकार ने हटा दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर उनका तबादला कर दिया। उनकी जगह डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 4 अगस्त को भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। आरोपी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर उन्हें पेट्रोल बम उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी के कारण वो साजिश को अंजाम नहीं दे सके। इसमें शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद BJP ने भुल्लर के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुलासा किया कि इस प्रदर्शन के पीछे ISI समर्थित मॉड्यूल सक्रिय है। इस पर एक दिन पहले अमृतसर पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया था। पुलिस ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए कुछ दावे और वीडियो भ्रामक हैं। उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। पूर्व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आगामी आदेशों तक डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई तैनाती को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने इस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में तबादले की वजह प्रशासनिक आधार बताई गई है। BJP नेता रवनीत बिट्टू ने उठाए सवाल गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अचानक तबादले के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एंव BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर भुल्लर के तबादले के सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने पूछा है कि क्या भुल्लर द्वारा जंतर-मंतर से जुड़ी कथित साजिश को लेकर किए गए खुलासों के बाद उनका तबादला किया गया है। IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाने का ऑर्डर… भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट शेयर की गई पंजाब पुलिस ने ये बातें बताईं… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP हाईकोर्ट बोला- सिर्फ फतवे से नहीं मिल सकता तलाक:कहा- निकाह खत्म करने का फैसला कोर्ट करेगा; पति की याचिका खारिज
    Next Article
    तेजस्वी सूर्या 26km पैदल चलकर कांवड़ लेकर ऋषिकेश पहुंचे:व्रत रख हरकी पैड़ी से उठाया था जल; बोले- बेंगलुरु में करूंगा जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment