Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक Abhijeet Dipke को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की है। दीपके ने बताया कि वे 'टाइफाइड' (Typhoid) से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी बीमारी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की गति धीमी नहीं पड़ेगी। अस्पताल से ड्रिप के दौरान रिकॉर्ड किए गए इस संदेश में उन्होंने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और छात्रों का आभार व्यक्त किया।सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दीपके ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और फिलहाल उनका इलाज हो रहा है। उन्होंने देशभर में आंदोलन को जारी रखने के लिए कॉजपा समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। दीपके ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। मेरी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और मुझे ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है।’’ दीपके ने बताया कि उनका इलाज जारी है और उन्हें प्रतिदिन ‘ड्रिप’ के जरिए दवाएं दी जा रही हैं।इसे भी पढ़ें: '100 से ज्यादा महिलाओं का किया रेप, अस्पताल के कमरे को बनाया हवस का अड्डा', रंगदारी मामले में गिरफ्तार नर्स का डॉक्टर पर बड़ा आरोप उन्होंने कहा, ‘‘मेरा इलाज जारी है। मुझे रोज ‘आईवी ड्रिप’ लगाई जा रही है लेकिन मैं देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सभी ‘कॉकरोच’ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’’ उन्होंने समर्थकों को आंदोलन का विस्तार करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उनकी मुख्य मांग जरूर पूरी होगी।इसे भी पढ़ें: Maharashtra TET Paper Leak | कौन है Bijendra Gupta? महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है जाल  उन्होंने कहा, ‘‘इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम इसी तरह शांतिपूर्वक विरोध जारी रखेंगे, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा।’’ कॉजपा के नेतृत्व में यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुरू किया गया। आंदोलनकारी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही, भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Band Today | NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन! भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार, आज 'बिहार बंद' का आह्वान
    Next Article
    Maharashtra TET Paper Leak | कौन है Bijendra Gupta? महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है जाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment