Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा:मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी बाबा और पीड़ित लड़के का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों आपत्तिजनक हालत में हैं। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। सोमवार को जब पुलिस आरोपी को गांव से पकड़कर थाने ले जा रही थी, तभी भीड़ उस पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना थाना जैंत क्षेत्र की है। सीओ प्रीतम सिंह ने बताया, सोमवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया गया था। कुकर्म की पुष्टि हुई है। अब विस्तार से पढ़िए… वारदात के बाद से गुमसुम था पीड़ित पीड़ित के पिता ने बताया, घटना 6 मार्च की है। बेटा घर के पास खेल रहा था। गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित 'साधू बाबा भजन कुटी' में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया। फिर उसने मेरे बेटे को डरा-धमकाकर कुटी के अंदर बंद कर दिया। कुटी के अंदर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने मेरे बेटे को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार दूंगा। इसके बाद से मेरा बेटा डरा सहमा रहने लगा। वह घर में किसी से बात नहीं करता था। गुमसुम रहता था। बेटे के बदले व्यवहार को लेकर मैंने उससे पूछा, मगर उसने कुछ नहीं बताया। वीडियो सामने आने के बाद खुला मामला, गांव वालों ने पीटा पिता ने बताया, सोमवार को कुकर्म करने का वीडियो सामने आने पर मुझे और गांव वालों को मामले की जानकारी हुई। फिर मैंने बेटे से पूछा तो उसने सबकुछ बताया। इसके बाद मैंने 9 मार्च को पुलिस से शिकायत की। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची। पुलिसवाले आरोपी को कुटिया से पकड़कर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी वहां भीड़ लग गई। कुटी से बाहर आते ही आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांववालों ने पुलिस कस्टडी में ही आरोपी की पिटाई कर दी। यह देख पुलिस हरकत में आई। किसी तरह ग्रामीणों के गुस्से के बीच से आरोपी को निकालकर थाना लेकर गई। ग्रामीणों ने बताया, बाबा पिछले कई वर्षों से गांव में रह रहा था, लेकिन जिस तरह की हरकत की है, वह बेहद शर्मनाक है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- नॉनवेज खाते पुजारी की तस्वीर वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:कानपुर में मंदिर से घसीटकर निकाला, बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मी ने पैर से रौंदे आलू, अखिलेश बोले- भाजपा दलाल:सपा अध्यक्ष ने लिखा- दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों, आगरा में सपा का प्रदर्शन
    Next Article
    तालकटोरा-गुरुनानक मार्केट के व्यापारियों की बैठक:25 फीसदी किराया करेंगे जमा, दुकानों की दोबारा से नपाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment