Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसकर्मी ने पैर से रौंदे आलू, अखिलेश बोले- भाजपा दलाल:सपा अध्यक्ष ने लिखा- दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों, आगरा में सपा का प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में आलू पर सियासत तेज होती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में आलू की कीमतों को लेकर हुए प्रदर्शन का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है- भाजपा दल नहीं, दलाल है। आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है। सरकार किसानों की मांगों को अनदेखी कर रही है। वहीं प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बिखरे आलुओं को एक पुलिसकर्मी ने पैर से रौंदे दिया। इसका भी वीडियो सामने आया है। विस्तार से पढ़िए क्या था मामला... यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह सपा नेता और किसानों ने आलू को सड़क पर फैला दिया। आलू की मालाएं पहनकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने पैरों से आलू हटाया तो किसान और सपा नेता भड़क गए। पुलिस के साथ तनातनी हो गई। इस दौरान 20 मिनट तक टोल प्रभावित रहा। टोल प्लाजा पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल किसानों से साथ पहुंचे थे। आलू का उचित भाव न मिलने पर सड़क पर आलू फैलाकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को खबर लगी तो स्थानीय चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैरों से आलू को हटाना शुरू कर दिया। इस पर बात बिगड़ गई। सपा नेता और किसानों ने इसे अन्नदाता और अन्न का अपमान करार दिया। पुलिस के साथ तनातनी भी हो गई। 11 खिलाफ दर्ज हुआ केस बिना अनुमति प्रदर्शन करने और सड़क पर आवागमन पर प्रभावित करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, मनोज कुशवाह, मनीष उधौनियां, जितेंद्र शर्मा, भरत शर्मा, हर्ष उपाध्याय, विक्रम सिंह, भीकम सिंह, आयुष, महेंद्र सिंह और गोविंद का नाम शामिल है। सपा अध्यक्ष ने भी घेरा इस प्रदर्शन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरा है। पुलिसकर्मी द्वारा आलुओं को पैरों से रौंदने का वीडियो अपलोड करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा है- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं, लेकिन किसानों की परेशानी-दिक्कतों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें। अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं। फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदने पर मजबूर हो जाएगा। भाजपा दल नहीं दलाल है।' पुलिस ने कहा- किसान फार्च्यूनर में नहीं चलते प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तनातनी के बड़े कारण चौकी इंचार्ज का पैरों से आलू को रौंदना रहा। इस पर किसान भड़क गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ियां सीज करने की धमकी दे डाली। बात यहीं खत्म नहीं हुई, नेताओं से कहा कि किसान फार्च्यूनर में नहीं चलते। इस पर नेताओं ने भी जवाब दिया कि-’ तुम क्या बैलगाड़ी में चलते हो। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे, मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। हुरियारे नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय करेंगे। इस बार भैंसा ठेला से रंग नहीं निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका बोला- आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे:ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं
    Next Article
    कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा:मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment