Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कॉल डिटेल' ने खोला ITI छात्र की मौत का राज:80 मिनट प्रेमिका से की बात, फिर मारी गोली; प्यार में मिला था धोखा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में घूरपुर के वादे का पूरा गांव में शुक्रवार विद्यालय के अंदर ITI के छात्र साहिल शुक्ला की मौत का राज खुलकर सामने आ गया है। गुरुवार की रात घटना से पहले छात्र साहिल और उसकी प्रेमिका (काजल) काल्पनिक नाम से फोन पर 80 मिनट तक बात हुई। इसके बाद साहिल ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद भी प्रेमिका काजल साहिल के मोबाइल पर मैसेज भेजती रही। जवाब न आने के बाद काजल ने सारे मैसेज डिलीट कर दिया था। पुलिस की जांच में मृतक के मोबाइल पर कॉल खंगाली गई तो घूरपुर के वादे का पूरा गांव की रहने वाली लड़की काजल (काल्पनिक नाम) का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले को जांच शुरू की और लड़की से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पूरा मामला खुले सामने आया कि मृतक साहिल काजल को एक तरफा प्यार करता है। जबकि काजल किसी और को पसंद करती थी। घटना रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और साहिल को खुद को ही मार ली। गांव की रहने वाली है प्रेमिका एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि मोबाइल पर आई डिटेल से यह पता लगा कि किसी लड़की से बात करने पर साहिल।ने खुद को गोली मारी थी। जांच में यह भी पता चला है कि जिस लड़की को लेकर यह घटना हुई, वह लड़की वादे का पूरा गांव की ही रहने वाली है। साहिल के बहन की शादी इसी गांव में हुई है। इसी गांव में वह लड़की भी पड़ोस में रहती है। जहां साहिल आता जाता था। दोनों के बीच मुलाकात हुई और फिर दोस्ती हो गई। साहिल काजल को पसंद करने लगा। धीरे धीरे साहिल और काजल की नजदीनियां बढ़ने लगी। जबकि काजल का अनुभव सिंह नाम के लड़के से पहले से अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी साहिल को हुई तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। और फिर यह घटना हो गई। लड़की से शादी करना चाहता था साहिल एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि लड़की से पूछताछ की गई तो उसके बताया कि घटना की रात वह फोन पर साहिल।से 80 मिनट बात की थी। इसके बस साहिल ने खुद को गोली मारने की बात करते हुए सुसाइट कर लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि साहिल उससे शादी करना चाहता आता। उसने कहा था कि अग्निवीर ज्वाइन करने के बाद मै शादी करूंगा। घरवालों ने बताया कि शादी के लिए साहिल ने कहा था। लेकिन लड़की की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई थी। 12 फरवरी को किया था बर्थडे सेलिब्रेट एसीपी ने बताया कि लड़की से पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि साहिल और काजल दोनों नैनी के खान चौराहे के पास किसी रेस्टोरेंट में बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। जिसकी फोटो और वीडियो भी पुलिस को मिली है। सेलिब्रेट में दोनों ने डांस भी किया था। हालांकि सारे साक्ष्य जुटाए जा रहे है। मृतक छात्र का हुआ अंतिम संस्कार शनिवार को मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद जब लालपुर उसके। गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीत्कार मारकर रोने लगे। मां बेसुध हो गई। एक बेटे की पहले ही सर्पदंश से मौत हो चुकी थी। अब दूसरे बेटे की मौत से मां सदमे में है। परिवार के लोगों ने मझियारी घाट पर साहिल का अंतिम संस्कार कर दिया। अब पढ़िए पूरा मामला… लालपुर थाना क्षेत्र के गोबर गांव के रहने वाला रेवती रमण शुक्ला का बेटा साहिल शुक्ला (22) आईटीआई का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह घूरपुर के वादे का पूरा में अपने फूफा अनिल तिवारी के शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल के एक कमरे में रहता था। नैनी के कॉटन मिल स्थित अपेक्स से आईटीआई कर रहा था। वह अपने फूफा के शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल की देखभाल भी करता था। गुरुवार रात में ही उसने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारी। इसके बाद वह खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह जब स्कूल में काम करने वाली दाई पहुंची तो उसने कुर्सी पर साहिल को खून से लथतपथ पड़ा देखा। उसके हाथ में एक तमंचा भी था। दाई स्कूल मलिक के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद संचालक अनिल तिवारी पहुंचे और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने बताया कि एक तरफा प्यार का मामला है जिसमें साहिल ने खुद को गोली मार ली थी मृतक के मोबाइल से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। वह किसी लड़की से बात करता था। घटना के पहले भी मोबाइल पर करीब 80 मिनट बाद किया और उसके बाद खुद को गोली मार ली। फिलहाल मामले में अभी और जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता को ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी:गोपीगंज में युवक पर आरोप, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की
    Next Article
    बांदा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश:पति-पत्नी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment