Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:मुजफ्फरनगर के 2500 लोग खाड़ी देशों में फंसे; मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव के लगभग 2500 लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के कारण इन लोगों के परिजन चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों में काम करने गए थे। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली, गाया जय जय शिव शंकर गाना मुजफ्फरनगर में बुधवार को दुल्हेंडी के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद ने मीनाक्षी चौक के पास 'सईद मुर्तज़ा परिवार' के तत्वावधान में एक पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। पढ़ें पूरी खबर डंपर की टक्कर से युवक की मौत: चरथावल के बिरालसी गांव के पास हुआ हादसा मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिरालसी गांव के पास डंपर से हुई भिड़ंत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ें पूरी खबर ढांसरी में तमंचे के बल पर ग्रामीण से मारपीट: घर में घुसकर जान से मारने की धमकी मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में पैसे के लेनदेन को लेकर एक ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:इटावा में अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव जैसे आरोप लगे, डीजे की आवाज से मौत
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए अलीगढ़ की 5 बड़ी खबरें:हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश, कैश-जेवर लूटा; फायरिंग में युवक को गोली लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment