Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:सुलतानपुर में खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, कादीपुर में मसाने की होली में उमड़े लोग

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक का टायर फटने के बाद वह सड़क पर खड़ा हो गया, जिससे पीछे से आ रही रोडवेज बस उससे टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पूरी खबर पढ़ें कादीपुर में मसाने की होली, बाबा सत्यनाथ मठ में सैकड़ों साल से चली आ रही विशेष परंपरा सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ में मसाने की होली का उत्सव शुरू हो गया है। यह अनोखी परंपरा आदिगंगा गोमती तट पर स्थित महाश्मशान में होलिका दहन के दिन मनाई जाती है। वाराणसी के बाद यह देश का दूसरा स्थान है जहां इस तरह की होली खेली जाती है। पूरी खबर पढ़ें घर में घुसकर युवक को मारी गोली, बेटी की शादी में डीजे पर डांस के दौरान हुआ था विवाद सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर में सोमवार रात एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में लगी है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें चचेरे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार: खेत में बकरी जाने पर की थी हत्या सुलतानपुर में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चचेरे भाई को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। देर रात मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ जहां पेट में एक गोली लगने की पुष्टि हुई। आज शव को सुपुर्द खाक किया गया है। पूरी खबर पढ़ें सूरापुर मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर:एक युवक गंभीर घायल कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर चौकी अंतर्गत मंगरावा ग्राम सभा में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। प्राथमिक पाठशाला के सामने जारूकी (लखनऊ-बलिया राजमार्ग) पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राप्ती किनारे मसान वाली होली का जश्न, VIDEO:गोरखपुर में गूंजा 'हर हर महादेव', बम लहरी- महाकाल के गाने पर झूमे भक्त
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:श्रावस्ती में महिला किसान नेता की हत्या; आम के बाग में मिला नवजात का शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment