Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती किनारे मसान वाली होली का जश्न, VIDEO:गोरखपुर में गूंजा 'हर हर महादेव', बम लहरी- महाकाल के गाने पर झूमे भक्त

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे स्थित गोरक्षघाट पर मंगलवार को पारंपरिक मसान होली बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। दोपहर से ही घाट पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे शाम होती गई, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरा घाट हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, निकली भोले बाबा की झांकी कार्यक्रम के दौरान भोले बाबा और माता पार्वती की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हाथ जोड़कर भक्ति में लीन नजर आए। “हाथ जोड़ के बोली गवर्जां…”, “अगड़ बम बबम, बम लहरी…”, और “ए गणपति के पिता जी, मैं भांग रगड़ के राजी…” जैसे भजनों पर लोग जमकर झूमे। “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए मसान होली की परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया। भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने बांधा समां इसी बीच कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने अपने गीतों से माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। उन्होंने “मसाने में होली” और “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनके गानों पर मौजूद भीड़ झूमने पर मजबूर हो गई। पूरे आयोजन के दौरान घाट का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आस्था और परंपरा के संग रंगों का यह अनोखा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 मार्च से जांची जाएंगी UP बोर्ड की कापियां वाराणसी:वाराणसी में बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केद्र, 2500 से ज्यादा परीक्षकों की लगेगी ड्यूटी
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:सुलतानपुर में खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, कादीपुर में मसाने की होली में उमड़े लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment