Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्लास में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला:बचाने आई दूसरी छात्रा भी घायल, आरोपी गिरफ्तार; आंध्र प्रदेश की घटना

    3 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया। यह वारदात सुबह 10 बजे की है। हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन व कान पर गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई। एक हालत सीरियस है। दोनों को इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना की 3 फोटोज आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में पढ़ाई चल रही थी। तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है। घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है। वारदात के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी को मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी गई। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें: KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी:तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका, बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर उसे 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत:एक एयरलाइन क्रू मेंबर, दूसरा टेक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था; बेंगलुरु की घटना
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ 24 विधायक लामबंद:4 दिन पहले बने चार मंत्रियों, CM के सलाहकार को हटाने की मांग; फारुख से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment