Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलदीप की फिरकी में फसेगा न्यूजीलैंड:कोच बोले- गुगली और लाइन-लेंथ ही जीत की चाबी, आज मिटेगा पिछला हर दाग

    19 hours ago

    1

    0

    टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने फाइनल महामुकाबले से पहले अपनी रणनीति साफ कर दी है। कपिल पांडे का मानना है,कि कुलदीप आज के मैच में गेम चेंजर साबित होंगे। उन्होंने साफ कहा है,कि अगर कुलदीप अपनी पुरानी लय और सही स्पॉट पर गेंदबाज़ी करते हैं, तो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पाएगा। कोच का मंत्र;'लाइन-लेंथ मत छोड़ना, गुगली से फंसाना': कोच कपिल पांडे ने कुलदीप को जीत का जो मंत्र दिया है, वह बहुत सीधा है। लाइन और लेंथ पर कंट्रोल। मैच से पहले की चर्चाओं में यह बात निकलकर आई है कि अगर क्रीज पर लेफ्टी (बाएं हाथ का) बल्लेबाज है, तो कुलदीप को अपनी गुगली का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। रणनीति यह है,कि गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर रखा जाए, जिससे बल्लेबाज को खेलने में तकलीफ हो और वह गलती करने पर मजबूर हो जाए। कोच को भरोसा है कि कुलदीप की फिरकी आज अहमदाबाद की पिच पर जादू करेगी। बुमराह और अक्षर का होम ग्राउंड, कुलदीप का 'हथियार': अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का होम ग्राउंड है, लेकिन कुलदीप के लिए यहाँ की बड़ी बाउंड्री किसी वरदान से कम नहीं हैं। कोच का मानना है,कि बड़े ग्राउंड पर बल्लेबाज जब कुलदीप को निशाना बनाने की कोशिश करेगा, तो हवा में लूप होती गेंद उसे चकमा देकर बाउंड्री पर कैच कराएगी। टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप के बीच चुनाव को लेकर भले ही चर्चा हो, लेकिन कपिल पांडे का कॉन्फिडेंस बताता है कि कुलदीप की मौजूदगी विपक्षी टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ सकती है। एक ओवर में तीन छक्के नहीं, सिंगल-डबल मंजूर है: मैच के दबाव को लेकर कोच कपिल पांडे का कहना है,कि टी-20 फॉर्मेट में एक-दो बाउंड्री या सिंगल-डबल चलना सामान्य बात है, लेकिन एक ही ओवर में तीन-तीन छक्के खाना मैच को हाथ से निकाल देता है। कुलदीप और बाकी गेंदबाजों को बस इसी बात का ध्यान रखना है। स्पिनर्स को अपनी स्पॉट बॉलिंग पर टिके रहना होगा ताकि रन रेट का दबाव विपक्षी टीम पर बना रहे। इतिहास रचने की दहलीज पर कानपुर का लाडला आज का मैच सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि एक बड़ा इतिहास है। अगर कुलदीप अपनी फिरकी से भारत को जीत दिलाते हैं, तो भारत लगातार तीन वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन जाएगा। कोच कपिल पांडे को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक होकर खेलेगी और अहमदाबाद के मैदान पर जीत का झंडा फहराकर पुराना हिसाब चुकता कर देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुष्पा मूवी की तर्ज पर चरस तस्करी करने वाले अरेस्ट:पानी की बोतल में ऊपर से घी और नीचे चरस भरकर ला रहा था
    Next Article
    संतकबीरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment