Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस जांच में जुटी

    19 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर में एक वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी 19 वर्षीय रोहित पुत्र वृंदावन के रूप में हुई है। परिजनों ने उसका शव एक पाइप से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक पूछताछ की। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने साक्ष्य जुटाए। हालांकि युवक की मौत के बाद किसी लड़की से अफेयर की बात कही जा रही थी, हालांकि पुलिस की जांच में अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि युवक ने किस कारण फांसी लगाई है। मृतक रोहित के पिता वृंदावन ने बताया कि रोहित उनके पांच बेटों में चौथे नंबर पर था। उनके बड़े बेटे किशन और बेटी प्रीती की शादी हो चुकी है, जबकि सूरज, विशाल, रोहित और रोहन अविवाहित हैं। रोहित गोरखपुर के बसंतपुर में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था और होली की छुट्टी पर घर आया था। पिता के अनुसार, रोहित शनिवार शाम से घर से गायब था। उसने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कही थी। रविवार सुबह परिवार के सदस्यों के उठने पर उसका शव दीवार पर लगे पाइप से लटका हुआ मिला। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने पुष्टि की कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप की फिरकी में फसेगा न्यूजीलैंड:कोच बोले- गुगली और लाइन-लेंथ ही जीत की चाबी, आज मिटेगा पिछला हर दाग
    Next Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी स्मैक किंगपिन अरेस्ट:2 करोड़ का स्मैक बरामद, बरेली से मंगाकर आसपास के गांवों में करता था सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment