Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में बुजुर्ग ने बेटे बहु पर लगाया गंभीर आरोप:पुलिस आयुक्त से मिले बुजर्ग बेटे बहु पर लगाए घर से निकालने और मारपीट के आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर,कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आवास-विकास कल्याणपुर निवासी 71 वर्षीय शिव नारायन ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। उनका कहना है कि जीवनभर की कमाई से बनाए गए मकान को लेकर परिवार में लगातार तनाव बना हुआ है। शिव नारायन, जो डाक विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त हैं, वर्तमान में पेंशन के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। वह उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित हैं। पीड़ित के अनुसार, इलाज के लिए वह अपना मकान बेचना चाहते हैं, लेकिन बेटा और बहू इसका विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद और कहासुनी होती रहती है। मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप पीड़ित का आरोप है कि बेटे-बहू द्वारा लगातार गाली-गलौज की जाती है और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। शिव नारायन ने बताया कि 3 फरवरी 2025 की शाम करीब चार बजे उनकी बहू ने डंडा लेकर उन पर हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह किसी तरह बच निकले। उनका कहना है कि मकान बेचने की बात करने पर उन्हें जान से मारने और आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी जा रही है। पहले भी हो चुकी है शिकायत शिव नारायन ने बताया कि इस मामले में पहले भी थाना कल्याणपुर में शिकायत की गई थी। उस समय थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था, जिस पर बेटे ने 20 अगस्त 2025 तक मकान खाली करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी मकान खाली नहीं किया गया। दोबारा कहने पर विवाद और बढ़ गया, जिससे गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। पीड़ित के अनुसार, पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद वह पनकी रोड चौकी पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी ने मामले को आंशिक रूप से राजस्व से जुड़ा बताते हुए सीमित हस्तक्षेप की बात कही, लेकिन मारपीट के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बच्चे की हत्या के दोषी को उम्रकैद:अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    पहली पत्नी के होते पति ने की दूसरी शादी:विरोध पर पत्नी को पीटा, गैस सिलेंडर खोलकर रची जान से मारने की साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment