Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली पत्नी के होते पति ने की दूसरी शादी:विरोध पर पत्नी को पीटा, गैस सिलेंडर खोलकर रची जान से मारने की साजिश

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र की रहने वाली 36 साल की महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति बाहर कमाने के दौरान दूसरी महिला के साथ रहने लगा। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसका साथ देने के बजाय उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। श्याम विहार कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वो बोलने में असमर्थ है, उसकी शादी 18 जून 2010 को गोंडा जिले के निवासी राम अचल उर्फ धन्नू के साथ हुई थी। शादी के बाद चार बच्चे हुए। आरोप है कि कुछ समय पहले पति बाहर काम करने गया और वहीं दो बच्चों की मां के साथ रहने लगा। पीड़िता बोली- ससुराल वालों ने परेशान किया जब महिला ने इस बात की शिकायत ससुराल वालों से की तो सास, ससुर और जेठ-जेठानी ने कहा कि अब उसका पति उससे ऊब चुका है और दूसरी पत्नी रखेगा। इसके बाद पीड़िता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मारने की साजिश रची परिवार ने महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे जान से मारने की साजिश भी रची। किचन में गैस सिलेंडर खोलकर उसे चाय बनाने के लिए कहा गया, ताकि हादसे के बहाने उसकी जान ली जा सके। किसी तरह वह बच गई। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद वह 11 सितंबर को अपने बच्चों के साथ लखनऊ स्थित मायके आ गई। इसके बाद उसका पति मायके पहुंचा और तीन बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जाते समय उसने धमकी दी कि अगर वह वापस आई तो उसे डीजल डालकर जिंदा जला दिया जाएगा। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में बुजुर्ग ने बेटे बहु पर लगाया गंभीर आरोप:पुलिस आयुक्त से मिले बुजर्ग बेटे बहु पर लगाए घर से निकालने और मारपीट के आरोप
    Next Article
    मंडलायुक्त ने गौशालाओं की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया:मिर्जापुर में गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment