Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में कुत्ते ने युवती पर अटैक किया:सड़क पर दौड़ाकर बुरी तरह नोंचा, बचाने के लिए दौड़े लोग; CCTV देखिए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के कल्याणपुर इलाके में आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब राहगीरों का सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार शाम पुराना शिवली रोड पर एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कुत्ते ने एक युवती पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले की यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोन पर बात कर रही थी युवती, अचानक हुआ हमला वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि दो युवतियां सड़क किनारे खड़ी थीं। उनमें से एक फोन पर बात करने में व्यस्त थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति की ओर दौड़ता है। उसे बचाने के चक्कर में युवती जैसे ही आगे बढ़ी, कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ता इतना आक्रामक था कि उसने युवती को बीच सड़क पर पटक दिया और उसे बुरी तरह नोचने लगा। मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग युवती को कुत्ते के चंगुल में फंसा देख आसपास के लोग सहम गए, लेकिन तुरंत ही कुछ साहसी युवकों ने एक लकड़ी की बेंच की मदद से कुत्ते को खदेड़ा। काफी कड़ी मशक्कत के बाद युवती को कुत्ते से बचाया जा सका। कुत्ते के हमले से युवती काफी ज्यादा घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है,कि अगर समय रहते लोग न पहुंचते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कल्याणपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चंदेल ने कहा- कल्याणपुर शिवली रोड बाजार में पिछले कई दिनों से एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। यह कुत्ता अब तक कई राहगीरों और ग्राहकों को अपना शिकार बना चुका है। आज तो हद हो गई जब उसने एक छोटी बच्ची और युवती पर हमला किया। हमने नगर निगम पार्षद को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि इस कुत्ते को तुरंत यहां से हटवाया जाए। व्यापारियों और राहगीरों में भारी रोष बाजार में कुत्तों के बढ़ते हमले से स्थानीय व्यापारियों में नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की वजह से अब ग्राहक बाजार आने में डर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि नगर निगम को कई बार सूचना देने के बाद भी आवारा और पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मगध एक्सप्रेस से चोरी बैग बरामद, महिला यात्री को लौटाया:एप्पल आई-पैड, आई-वॉच समेत लाखों का सामान 8 दिन में मिला
    Next Article
    बुलंदशहर में पेड़ काटने पर विवाद:दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment