Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में राजमिस्त्री ने फंदे से लटककर जान दी:परिजन बोले- शराब का आदी था, रोज नशे में झगड़ा करता था

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में एक राजमिस्त्री ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराब का आदी था कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खुर्द के रहने वाला राकेश वर्मा (35) राजमिस्त्री था। परिवार में पत्नी पूनम और दो बच्चे ऋषभ व ऋषि हैं। छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया- राकेश शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर आकर परिजनों से झगड़ा करता था। परिवार ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार दोपहर वह शराब के नशे में घर आया और झगड़ा करने के बाद कमरे में चला गया। वहीं, उसने टीनशेड के सहारे रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो बेटा ऋषभ उसे जगाने गया। दरवाजा खोलने पर उसने पिता को फंदे से लटका देखा और शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस का बयान थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शराब का आदी था और अक्सर विवाद करता था। मामले में किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक:हाथरस में 9 मई को निकलने वाली शोभायात्रा की जिम्मेदारियां सौंपी
    Next Article
    दुबग्गा में घर में सेंधमारी:दीवार तोड़कर चोरों ने पार कर दी लाखों की नकदी और जेवरात, गांव के बाहर फेंके कपड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment