Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमलापुर चीनी मिल 17 साल बाद फिर होगी शुरू:हजारों किसानों को मिलेगा लाभ, शासन से स्वीकृति के बाद खिले चेहरे

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। साल 2009 से बंद पड़ी कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीनी मिल अब एक बार फिर से गन्ने की पेराई के लिए तैयार हो गई है। करीब 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद मिल के संचालन को हरी झंडी मिल गई है, जिससे इलाके के हजारों गन्ना किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। मिल का संचालन मेसर्स एन.आर. इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसने वर्ष 2017 में नीलामी के माध्यम से इस मिल को खरीदा था। तकनीकी और लाइसेंस संबंधी अड़चनों के कारण मिल अब तक चालू नहीं हो सकी थी, लेकिन अब भारत सरकार से आवश्यक लाइसेंस मिलने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिल संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल रन कराने हेतु गन्ना आवंटित करने का अनुरोध किया था, जिसे गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश ने स्वीकार कर लिया है। इसके तहत ट्रायल पेराई के लिए गन्ना आवंटित कर दिया गया है और जल्द ही मिल परिसर में गन्ने से लदी ट्रालियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच जिन किसानों का गन्ना मूल्य बकाया रह गया था, उसके भुगतान पर भी सहमति बन गई है। मिल प्रबंधन ने पुराने बकाया भुगतान करने के लिए लिखित सहमति दी है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो अभिलेखों की जांच कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करेगी। कमलापुर चीनी मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान के अनुसार मिल के संचालन से लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 1500 से 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही करीब 15 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे। मिल के पुनः संचालन की खबर से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तहसीलदार का पेशकार 25 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:कासगंज में एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा, वारिस का नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत की मांग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, VIDEO:लात-घूंसे-बेल्ट चले, इंटर कॉलेज के पास हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment