Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, VIDEO:लात-घूंसे-बेल्ट चले, इंटर कॉलेज के पास हुई घटना

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मंगलवार दोपहर स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना थाना खालापार क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज के पास हुई। मारपीट में छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट का इस्तेमाल किया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट का वीडियो पास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों और राहगीरों के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रों के दोनों गुटों को एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला करते साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सीओ सिटी ने जानकारी दी कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया, "घटना का वीडियो पुलिस के पास है। हम स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर छात्रों की पहचान सुनिश्चित कर रहे हैं। इस घटना में शामिल सभी छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" मारपीट के समय सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही जारी थी। कई राहगीरों ने हस्तक्षेप कर छात्रों को अलग किया। यदि यह मारपीट अधिक देर तक चलती, तो किसी बड़े हादसे का खतरा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमलापुर चीनी मिल 17 साल बाद फिर होगी शुरू:हजारों किसानों को मिलेगा लाभ, शासन से स्वीकृति के बाद खिले चेहरे
    Next Article
    मंत्री ए.के. शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:मऊ में अंडरपास निर्माण की मांग, लोगों को 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment