Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन:जूडो में यश-अवतार हारें, साइक्लिंग में भी भारत को झटका; ट्रैक साइक्लिंग में लिशा और रोनाल्डो उतरेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत को जूडो में झटका लगा। यश-अवतार सिंह हारकर मेडल की रेस से बाहर हो गए। साइक्लिंग में भी भारत को निराशा मिली। अब ट्रैक साइक्लिंग में लिशा दास और रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम से मेडल की उम्मीद है। भारत अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत 39 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। जूडो में यश-अवतार हारें जूडो के पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी यश घंघास को वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान व्हाइटहाउस ने बीच में ही निर्णायक युको हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बरकरार रखते हुए यश को वापसी का मौका नहीं दिया और अगले दौर में जगह बना ली। यश घंघास के बाहर होने से पहले भारत के अवतार सिंह भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। अब जूडो में भारत की पदक उम्मीदें केवल ईशरूप नारंग पर टिकी हैं, जिन्होंने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ बरकरार रखी है। साइक्लिंग में भारत को झटका साइक्लिंग की पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में भारत का अभियान निराशाजनक रहा। भारतीय साइकिलिस्ट दिनेश कुमार हीट-2 में 4 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इससे पहले भारत के हर्षवीर सिंह सेखों भी रेस पूरी नहीं कर सके। रोनाल्डो सिंह से मेडल की उम्मीद ट्रैक साइक्लिंग में भारत के स्टार साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में उतरेंगे। यह सीधा मेडल इवेंट होगा। लिशा दास भी मेडल रेस में पैरा साइक्लिंग में लिशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यह भी सीधा मेडल इवेंट है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरूपति बालाजी के दर्शन किए:गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी साथ, IPL के बाद से कोई मैच नहीं खेला है
    Next Article
    IPL-2027 ट्रेड विंडो से पहले मुंबई इंडियंस का रिव्यू:कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर फ्रेंचाइजी बोली- अभी ट्रेड पर कोई बातचीत नहीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment