Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन आज:14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे, भारत के खिलाड़ी 5 खेलों में उतरेंगे; पैरा पावरलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा उम्मीदें

    6 hours ago

    1

    0

    कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे। दिनभर में 14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। भारतीय दल की सबसे ज्यादा उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से हैं। इसमें 7 भारतीय खिलाड़ी 6 इवेंट में मेडल जीतने उतरेंगे। इसके अलावा जिम्नास्टिक्स में पुरुष टीम फाइनल, बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह और लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी पर भी नजर रहेगी। पैरा पावरलिफ्टिंग में 4 गोल्ड इवेंट भारत के लिए शाम 5:40 बजे अशोक कुमार मलिक और परमजीत कुमार पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट फाइनल में उतरेंगे। इसके बाद महिला लाइटवेट वर्ग में जसप्रीत कौर और सुमन देवी चुनौती पेश करेंगी। देर रात कस्तूरी राजामणि महिला हेवीवेट वर्ग में, जबकि सुधीर और झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट फाइनल में मेडल के लिए मुकाबला करेंगे। लॉन बॉल्स में जीत का सिलसिला जारी रखने पर नजर महिला पेयर्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी सेक्शनल राउंड-2 में साउथ अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वैन रेंसबर्ग का सामना करेगी। भारतीय जोड़ी ने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स सेक्शनल राउंड-2 मुकाबले में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से भिड़ेंगे। जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग और बॉक्सिंग में भी चुनौती दोपहर 2:30 बजे तपेश्वरनाथ दास, स्वाथिश केपी, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह जिम्नास्टिक पुरुष टीम फाइनल के साथ इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। स्विमिंग में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स खेलेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल में उतरेंगे। पैरा स्विमिंग में आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स में चुनौती पेश करेंगे और क्वालिफाई करने पर फाइनल खेलेंगे। बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से भिड़ेंगे। लवलीना को सीधे सेमीफाइनल का टिकट ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहाईं को महिला 75 किग्रा बॉक्सिंग वर्ग के क्वार्टरफाइनल में बाय (Bye) मिला है। इसके साथ ही वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ियों को भी ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, इसलिए लवलीना का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल तय हो गया है। 75 किग्रा वर्ग में सिर्फ 5 मुक्केबाज हैं। इसी वजह से लवलीना समेत ऑस्ट्रेलिया की एमा-सू ग्रीनट्री और तुवालु की टारोना खानुम बाडी पासोनी ताफाकी को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। इस वर्ग का इकलौता क्वार्टरफाइनल इंग्लैंड की मैरी-केट स्मिथ और नाइजीरिया की पैट्रिशिया मबाटा के बीच होगा। लवलीना का सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई को ताफाकी से होगा। लवलीना के पास 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की निराशा भुलाने का मौका भी होगा। तब वह 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में वेल्स की रोजी एक्लेस से 2-3 के करीबी अंतर से हारकर मेडल से चूक गई थीं। ------------------------------- कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स में 125 भारतीय खिलाड़ी 8 खेलों में उतरेंगे स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत होगी। 2 अगस्त तक चलने वाले इस इवेंट में 74 देशों के 3,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 खेलों में 215 गोल्ड सहित कुल 1,168 मेडल दांव पर होंगे। भारत के 125 खिलाड़ी 8 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी:मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई की; किंग चार्ल्स ने किया उद्घाटन
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच भारत में कराने पर विचार:ऑस्ट्रेलिया CEO बोले-भारत बड़ा मार्केट, संभावनाओं के लिए दरवाजे खुले; शेड्यूल व्यस्त होना बड़ी चुनौती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment