Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमार विश्वास बोले-कमलनाथ की बारात से बाराती गायब:कौशलेंद्र बोले- जिस जगह रहूं मौज में रहूं, भगवान मुझे सिंधिया बना दो; भोपाल में कवि सम्मेलन

    19 hours ago

    1

    0

    भोपाल के अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कवि कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। दोनों एक साथ मंच पर पहुंचे और आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में सियासी तंज भी कसा। उन्होंने कहा, “पहले रामकाल था, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि एक वोट खरीदकर भी सरकार बनती हो, तो ऐसी सरकार को मैं चिमटे से छूना भी पसंद नहीं करूंगा। वह रामकाल था, लेकिन अब मोहन काल और कृष्ण काल है।” आगे उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “थोड़ी देर के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। कमलनाथ जी बड़े भले आदमी हैं। जैसे-तैसे इस उम्र में उनकी बारात निकली थी। आगे-आगे दिग्विजय सिंह चल रहे थे, लेकिन पीछे के बारातियों को भाजपा वाले अपने साथ ले गए। जब पीछे मुड़कर देखा, तो बारात में गिने-चुने लोग ही बचे थे।” कवि कुशल कौशलेंद्र बोले- सच को दिखा सकूं मीडिया ही बना दो, रंग ऐसे भरो मुझको इंडिया बना दो, मैं जिस जगह रहूं उस जगह मौज में रहूं, भगवान मुझको आप सिंधिया ही बना दो। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि नवरात्रि के बाद भोपाल से ओरछा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा किओरछा धाम अत्यंत अद्भुत और कई कारणों से उल्लेखनीय है। साथ ही सरकार चित्रकूट धाम के विकास पर भी कार्य कर रही है। ये तस्वीरें देखिए… कवि सम्मेलन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, बीजेपी CEC की दिल्ली में बैठक हुई, उम्मीदवारों का ऐलान जल्द
    Next Article
    धुरंधर 2: बड़े साहब के राज से उठा पर्दा, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment