Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    टोरंटो, 27 जुलाई कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला किसी सुनियोजित हमले का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ही 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।टोरंटो पुलिस सेवा ने शनिवार को एक बयान में बताया कि गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार सुबह हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर हुई। मृत महिला की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है, जबकि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी शरणजीत सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:23 बजे सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां नवनीत कौर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं।जान बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने गोली मारने से पहले पीड़िता से थोड़ी देर बातचीत की थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया।बाद में पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया। शरणजीत सिंह के खिलाफ प्रथम श्रेणी की हत्या और अदालत में दिये गए शपथ पत्र का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसमें कोई अन्य संदिग्ध शामिल नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने Ammunition Shortage को नकारा, बोले- US के पास ज़रूरत से ज़्यादा भंडार है
    Next Article
    6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आया Samsung Galaxy A27 5G, जानें पूरी डिटेल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment