Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा में जंगल की आग के बीच फंसी ट्रेन:ट्रक से भिड़ंत, कर्मचारियों ने पैदल भागकर जान बचाई; घटना का वीडियो वायरल

    20 hours ago

    1

    0

    कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भीषण जंगल की आग के बीच कैनेडियन नेशनल रेलवे के कर्मचारी मौत के बेहद करीब पहुंच गए। धुएं के कारण विजिबिलिटी लगभग खत्म हो गई थी। इसी दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह ट्रेन से टकरा गया। हालांकि, सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रेन के इंजन की खिड़कियों के बाहर चारों ओर जंगल में आग की ऊंची लपटें दिखाई देती हैं। आसमान नारंगी रंग का नजर आता है और कर्मचारी तत्काल निकासी की मांग करते सुनाई देते हैं। वीडियो में ट्रेन के दोनों ओर जंगल धधकते दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्रेन के कर्मचारी वायरलेस पर मदद मांगते सुनाई देते हैं। वीडियो में एक कर्मचारी कहता है, "आग कभी भी हमें अपनी चपेट में ले सकती है। अब हालात डराने वाले हो गए हैं।" यह घटना ओंटारियो के आर्मस्ट्रॉन्ग इलाके के पास हुई, जहां ट्रेन जलते हुए पेड़ों के बीच से गुजर रही थी। घटना से जुड़ा वीडियो देखिए… CN रेलवे के अनुसार, घने धुएं के बीच एक ट्रक आग की चपेट में आ गया और ट्रेन से टकरा गया। इसके बाद सभी कर्मचारी पैदल ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि, किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई। कनाडा में जंगल की आग से जुड़े 3 फोटोज कनाडा में 838 जगहों पर आग लगी घटना के बाद CN रेलवे ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में सभी रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दीं। कंपनी ने आर्मस्ट्रॉन्ग कस्बे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यह इलाका उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में जंगल की आग से प्रभावित है। कनाडियन इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर के अनुसार, इस समय पूरे कनाडा में 838 जगहों पर जंगलों में आग लगी हुई है। वहीं अमेरिका की सीमा से लगे मिनेसोटा राज्य में भी एक दर्जन से ज्यादा जंगलों में आग जल रही है। इसकी वजह भीषण गर्मी, सूखा और तेज हवाएं बताई गई हैं। प्रदेश में करीब 150 जगहों पर जंगल की आग जल रही हैं। कई समुदायों में अनिवार्य निकासी के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में प्रतिबंधित अग्नि क्षेत्र (Restricted Fire Zone) लागू कर दिया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आपातकालीन जरूरत का सामान तैयार रखने की अपील की है। कनाडा का टोरंटो दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो शहर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने और बाहर निकलने पर ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचने की सलाह दी। वैश्विक एयर क्वालिटी पर नजर रखने वाली कंपनी आईक्यूएयर (IQAir) ने बुधवार को टोरंटो को दुनिया का सबसे प्रदूषित प्रमुख शहर बताया। इस सूची में टोरंटो के बाद किंशासा, दिल्ली, दुबई और यरुशलम का स्थान रहा। खराब हवा के कारण टोरंटो में बुधवार को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के विश्व कप मैच के लिए आयोजित खुले मैदान के फैन इवेंट रद्द कर दिए गए। बच्चों के लिए बनाए गए खुले पानी के पूल भी बंद कर दिए गए। अमेरिका की तरफ बढ़ रहा जंगल का धुआं उधर जंगलों की आग का धुआं अब अमेरिका की ओर भी बढ़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार से इसका असर अमेरिका के कई इलाकों में दिखाई देना शुरू हो गया है। हालांकि भीषण गर्मी का दौर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और विस्कॉन्सिन तथा मिनेसोटा राज्यों में जारी हीट वेव की चेतावनी गुरुवार रात तक समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि खराब हवा का असर लाखों लोगों पर पड़ेगा। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कनाडा की पर्यावरण एजेंसी ने चेतावनी दी है कि धुएं के कारण आंखों, नाक और गले में जलन, सिरदर्द और हल्की खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गंभीर मामलों में सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या तेज खांसी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। धुएं का असर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर तक भी पहुंच गया है। रविवार को न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप फाइनल होना है, लेकिन उससे पहले ही न्यूयॉर्क और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बाहर ज्यादा मेहनत वाले काम न करने और जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में आराम करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षामंत्री को भी हटाया:ड्रोन हमलों से रूस को पछाड़ा था, फैसले के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ली गई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment