Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा में पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर:पुलिस ने एडवाइजरी जारी की, सूचना देने वालों को ₹2 करोड़ कैश मिलेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सरे शहर में जबरन वसूली के मामले बढ़ने के बाद वहां रह रहे पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में सरे पुलिस ने पंजाबी में एक एडवाइजरी जारी की है। कनाडा की BC पुलिस का कहना है कि हाल के महीनों में सरे समेत पूरे कनाडा में रंगदारी के मामलों का ट्रेंड देखा गया है। पीड़ितों को लेटर, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। कनाडा की जांच एजेंसियां इन दिनों रंगदारी के मामलों की जांच में जुटी हैं। कनाडा पुलिस ने अब अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो और टेक्स्ट के जरिए पंजाबी में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास रंगदारी मांगने वालों की जानकारी है तो वे पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए बाकायदा 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। पुलिस ने ये जानकारियां शेयर कीं… गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मांग कनाडा में रंगदारी, फायरिंग व हिंसा के बढ़ते मामलों में भारतीय गैंगस्टरों व अलगाववादियों के नाम भी आ रहे हैं। कनाडा में विपक्षी दलों ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक उठाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एडवाजरी में क्या कहा, जानिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    समझ लीजिए... दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन करवाने में इतना पंगा क्यों है?
    Next Article
    लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न- घायल ने कारोबारी से समझौता किया:ड्राइवर ने सरेंडर किया; कानपुर कोर्ट ने नहीं माना आरोपी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment