Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ‘अभिव्यक्ति’ की धूम:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने बांधा समां , तालियों से गूंजा परिसर

    21 hours ago

    1

    0

    कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गुरुवार, 26 फरवरी को वार्षिक समारोह ‘अभिव्यक्ति’ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 11 बजे अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद 11:30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उत्साहवर्धन किया। एनआरएससी (कॉलेज हॉल) में आयोजित इस समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल में सराबोर नजर आया। छात्राओं ने आत्मविश्वास और सृजनात्मकता के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘अभिव्यक्ति’ केवल एक वार्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्राओं की सराहना की। अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और आयोजन टीम को बधाई दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पुलिस मौजूदगी में चेयरमैन पति से मारपीट:कब्रिस्तान विवाद सुलझाने पहुंचे थे, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज; गिरफ्तारी के लिए दबिश
    Next Article
    फतेहपुर में बंद घर से 3 लाख की चोरी:शादी समारोह में गया था परिवार, चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment