Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पुलिस मौजूदगी में चेयरमैन पति से मारपीट:कब्रिस्तान विवाद सुलझाने पहुंचे थे, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज; गिरफ्तारी के लिए दबिश

    23 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जफराबाद कस्बे के हिसारकोट मुहल्ले स्थित कब्रिस्तान में बुधवार देर शाम दफन को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब समझौता कराने पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने देर रात पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी जुम्मन (60) का बुधवार सुबह इंतकाल हो गया था। उन्हें दफनाने के लिए हिसारकोट कब्रिस्तान में गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान आसिफ का अपने पड़ोसी शाहआलम से जमीन को लेकर विवाद हो गया। आसिफ ने जमीन को अपनी बताते हुए शव दफनाने का विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि, कराया समझौता स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना चेयरमैन पति/प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान को दी। वे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। उनकी पहल पर दोनों पक्ष दफन के लिए सहमत भी हो गए थे। आरोप है कि समझौता होने से नाराज कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डॉ. सरफराज खान पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे पर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा घटना के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शाह शब्बीर, साहिल, हशमत, विलाल और दाऊद के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के झुंडपुरा में दो पक्षों में मारपीट:छेड़छाड़ को लेकर हुआ था झगड़ा, केस दर्ज
    Next Article
    कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ‘अभिव्यक्ति’ की धूम:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने बांधा समां , तालियों से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment